प्रदेश में दिनभर की उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल बुरा कर दिया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि 21 अप्रैल से मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज भी कई इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ में बारिश, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र तूफानी गतिविधि बढ़ सकती है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
राजधानी में रही सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी रायपुर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
Comments (0)