भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न संभागों के लिए संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।
सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की पहल
भाजपा का मानना है कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में संगठन की गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए मजबूत सोशल मीडिया नेटवर्क जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी प्रमुख संभागों में सोशल मीडिया प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इन संभागों में की गई नियुक्तियां
जारी सूची के अनुसार विभिन्न संभागों में निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं -
उज्जैन संभाग
आशुतोष राठौर - संभाग प्रभारी
अभि जाट - सह संभाग प्रभारी
छिंदवाड़ा संभाग
आदित्य शर्मा - संभाग प्रभारी
जबलपुर संभाग
अमन शर्मा - संभाग प्रभारी
अर्पण मेहंद - सह संभाग प्रभारी
सागर संभाग
अंशुल सिंह परिहार - संभाग प्रभारी
प्रतीक सराठे - सह संभाग प्रभारी
ग्वालियर संभाग
विवेक शर्मा - संभाग प्रभारी
आदित्य पचेड़ा - सह संभाग प्रभारी
चंबल संभाग
आयुष सुरेश शर्मा - संभाग प्रभारी
मोनू तनवरिया - सह संभाग प्रभारी
रीवा संभाग
राजीव सिंह - संभाग प्रभारी
जितेंद्र तिवारी - सह संभाग प्रभारी
शहडोल संभाग
अंशुमाली शुक्ला - संभाग प्रभारी
दीपक मौर्य - सह संभाग प्रभारी
नर्मदापुरम संभाग
एस. सुजीत कुमार - संभाग प्रभारी
भोपाल संभाग
मधुर शर्मा - संभाग प्रभारी
आयुष साहू - सह संभाग प्रभारी
इंदौर संभाग
अंकित परमार - संभाग प्रभारी
दीपक बागवान - सह संभाग प्रभारी
निमाड़ संभाग
भूपेंद्र राठौर - संभाग प्रभारी
प्रियंका चौहान- सह संभाग प्रभारी
मंदसौर संभाग
संयम जैन - संभाग प्रभारी
दिव्यांश सुराना - सह संभाग प्रभारी
प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सोशल मीडिया विभाग के प्नदेश संयोजक सुयश त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन की आवाज को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Comments (0)