भोपाल शहर में गुरुवार रात लगभग 10 बजे लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर झमाझम वर्षा हुई। कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।सड़कों और निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। शहर में सुबह से ही आंशिक बादल बने हुए थे। धूप निकली रहने के कारण दिन भर उमस बेहाल करती रही। रात 10 बजे तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने लगी।
यहां हुई झमाझम बारिश
पुराने शहर के साथ भेल, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़, कोलार शाहजहांनाबाद, करोंद, अयोध्या नगर, गांधी नगर, ईंटखेड़ी, कटारा हिल्स, रातीबड़ और नीलबड़
Comments (0)