अगर आपको हमेशा थका महसूस होता हैं या फिर बॉडी पेन होता है। तो अपने खानपान में बदलाव कीजिए। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते अक्सर ऐसी समस्याएं होती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। डाइट में खजूर को शामिल करने से आपको कई शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।
पोषक तत्वों का भंडार
खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए भरपूर मात्रा में होता है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, लाभदायक फैट्स, डायटरी फाइबर और फैटी एसिड्स होते हैं, ये सभी एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।
खजूर से मिलते है ये फायदें
खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इससे दिल भी स्वस्थ रहता है। हड्डियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
वहीं ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है और ब्रेन के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।
एक दिन में खायें इतने खजूर
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति 1 दिन में दो से तीन खजूर खा सकता है। वहीं वे भिगोकर चार खजूर का सेवन कर सकता है।
एक्सपर्ट की सलाह
एक्सपर्ट कहते है कि, सुबह खाली पेट खजूर खाने के खाने से आपका वजन कम होने लगता। जो लोग वेट लूज करने का मन बना रहे हैं वह सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं। लिहाजा वजन कम करने में मदद मिलती है।
Comments (0)