आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोगों को कई सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। कई बार अनहेल्दी फूड्स भी हमारी सेहत को प्रभावित करते हैं, लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में ये योगासन शामिल कर सकते हैं। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते हैं, इन योगासनों के बारे में।
त्रिकोणासन
इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को कंधों जितना खोलकर आराम से खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कंधों की सीधे में फैलाएं। दाएं पंजे बाहर की तरफ निकालें। सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए दाएं हाथ से दाएं पंजे को छूएं और बाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। फोकस ऊपर वाले हाथों पर रहना चाहिए। दूसरे पैर और हाथ से भी यही क्रिया दोहराएं।बालासन
इस आसान को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। हिप पैर के ऊपर टिकाएं। सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे ले जाएं और हाथों से जमीन को छूने की कोशिश करें। माथे को मैट पर रखें, जब तक इस पोजिशन में बने रह सकते हैं, बने रहें। फिर आराम से ऊपर उठ जाएं।इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।पश्चिमोत्तानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक-दूसरे से सटाकर रखें। सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों से पैर की उंगलियों को पकड़ने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और पैर भी जमीन से सटे हुए होने चाहिए। जितनी देर इस स्थिति में रह सकते हैं रूके फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।भुजंगासन
इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को सीने के पास रखें। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद अपने पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर उठा लें। इस मुद्रा में 30 सेकंड तक बने रहें। अब बाद सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आ जाएं।Read More: बढ़ते हुए मोटापे से हैं परेशान, तो इन 5 ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में करें शामिल
Comments (0)