जिन फूड आइटम्स में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, उनका सेवन लगातार या ज्यादा करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट की वजह से हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है. बता दें कि प्रोटीन नाइट्रोजन बेस्ड कंपाउंड होता है. जब प्रोटीन पच जाता है, तब इसमें मौजूद नाइट्रोजन को लिवर प्रोसेस करता है और इसे यूरिया या फिर यूरिक एसिड में बदल देता है. वैसे तो किडनी यूरिया और यूरिक एसिड को ब्लड से फिल्टर करके यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर में बढ़ जाता है. हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मोटा अनाज काफी मदद करता है. वैसे भी सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में आप बाजरे जैसे मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. बाजरे का आटा सेहत के काफी फायदेमंद होता है. इसमें प्यूरिन की मात्रा कम होती है और ये पोटैशियम से भरपूर होता है. चूंकि, इसमें पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है. इसलिए शरीर से यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है.
अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो आप गेंहू की रोटी की जगह बाजरे की रोटी खाना शुरू कर दें. दरअसल, बाजरे में कई गुण ऐसे हैं जोकि आपको हाई यूरिक एसिड के अलावा अन्य बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं.
Comments (0)