Weight Loss Tips: क्या आप भी इस सर्दी के मौसम में बढ़ते वजन से परेशान है? और इस मोटापे से निजाद पाने के लिए सभी उपायों (Weight Loss Tips) को अपना चूकें हैं, और उसके बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है? बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। लेकिन बात जहां वर्कआउट की आती है, वहीं से हमारा मन डगमगाने लगता है।
कभी- कभी तो हम जोश में आकर जिम जाना शुरु तो कर देते है, लेकिन फिर बीच में ही हार मान जाते हैं और हमारा वजन बढ़ता ही जाता है। लेकिन, अगर आप इन 5 टिप्स (Weight Loss Tips) को फॉलो करते है तो आपका वजन आसानी से मेंटेन होगा। तो आइए जानते है कि कैसे आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते है।
1. गाजर का सेवन
सर्दियों में गाजर का हलवा लोग चाव से खाते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए सर्दियों में गाजर का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट का हाजमा भी दुरुस्त रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। गाजर में विटामिन-के, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-ए पाया जाता है।
2. मूली को करें शामिल
मूली में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही फाइबर भी पाया जाता है। वहीं, लो कैलोरी होती है। इसके लिए मूली बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद साबित होती है। आप सर्दियों में मूली का पराठा, मूली और टमाटर का सूप, मूली और गाजर के सलाद का सेवन कर सकते हैं।
3. साग खाएं
सर्दियों में विभिन्न प्रकार के साग मिलते हैं। इनमें सरसों, मेथी, पालक, मूली, चना और बथुआ समेत कई प्रकार के साग शामिल हैं। साग के सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप मूली, बथुआ, पालक, मेथी आदि साग का सेवन कर सकते हैं।
4. मूंगफली का करें सेवन
मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कैलोरी बर्न करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए मूंगफली पोहा, मूंगफली चाट और पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। Read more- Hara Chana Benefits: हरे चने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें शानदार फायदे
5. शकरकंद है कारगर
अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सर्दियों में शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर भी मोटापे के मरीजों को शकरकंद खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से हाजमा भी सही होता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की IND24 पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Comments (0)