Benefits of Moong Sprouts: अंकुरित मोठ या मूंग स्प्राउट्स (Moong Sprouts) खाना बेहद सेहतमंद माना जाता है। इसमें अनगिनत पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अंकुरित मोठ सेहत का खजाना है। इसे सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसमें कम से कम फैट होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Moong Sprouts को तैयार करना है बेहद आसान
Moong Sprouts तैयार करने के लिए आपको इसे 2 से 3 दिन पहले पानी में भिगोकर रखना होगा। आप एक बार के अंकुरित मूंग का सेवन करने के बाद अगली बार के लिए तुरंत भिगोकर रख सकते हैं। इस से आपको पता होगा कि आप दो दिन बाद नाश्ते में क्या खाने वाले हैं। इससे टाइम और एनर्जी दोनों बचेंगी और आपको पूरा पोषण भी मिलेगा।
Moong Sprouts खाने के सेहतमंद फायदे
- वजन को करता है कम
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अंकुरित मोठ शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और फैट आसानी से कम हो जाता है।
- हड्डियों को बनाता है मजबूत
अंकुरित मोठ में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से आप शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।
- स्ट्रेस को करता है कम
अंकुरित मोठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस लेवल को कम करता है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित मोठ का सेवन करते हैं, तो एंग्जायटी से बच सकते हैं।
- इम्युनिटी को बनाता है मजबूत
अंकुरित मोठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
- शरीर में बढ़ाता है ऊर्जा का स्तर
अंकुरित मोठ में मौजूद विटामिन-बी शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इसमें जिंक पाया जाता है, जो आपको एक्टिव रखने में मदद करता है।
Comments (0)