Weight Loss Tips: बैलेंस्ड वजन बनाए रखना बेहद मुश्किल काम होता है। यह गर्मी के मौसम के दौरान विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। साल के इस समय भूख से ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे में लोग शीतल पेय और अन्य शक्करयुक्त पेय का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। नतीजतन, शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। अत्यधिक कैलोरी के सेवन से शरीर में चर्बी बनने लगती है। गर्मियों में इससे बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए।
वेट लॉस के लिए इन 4 चीजों का करें सेवन (Weight Loss Tips)
- अंडे
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एमिनो एसिड भी पाया जाता है। एमिनो एसिड से वजन कम नहीं होता है, लेकिन क्रेविंग की समस्या जरूर दूर होती है। इसके लिए आप रोजाना अंडे का सेवन कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो फ्रिज में अंडे जरूर रखें।
- दही
हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दही खाने की सलाह देते हैं। दही खाने से हाजमा दुरुस्त रहता है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही दही में कैल्शियम भी पाया जाता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए अपने फ्रिज में दही जरूर रखें।
- कीवी
सेहत के लिए कीवी किसी दवा से कम नहीं है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, कैलोरी बहुत कम होती है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कीवी फायदेमंद साबित होता है। आप वेट लॉस के लिए अपने फ्रिज में कीवी जरूर रखें। जब कभी भूख लगे, तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।
- केला
अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो समर सीजन में केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए समर सीजन में अपने फ्रिज में केले जरूर रखें।
अगर आप धूम्रपान छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये पांच टिप्स करेंगी आपकी मदद
Comments (0)