आपको बता दें कि आपके नाखूनों से कई बिमारियों का पता लग जाता है। आयुर्वेद में तो सिर्फ आपके नाखूनों को ही देखकर ये बता दिया जाता है कि आप किन बिमारियों से ग्रसित हैं। दरअसल, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि अगर आपने अपने नाखून पर सफेद निशान देखें है तो अलर्ट हो जाएं। ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। जिन्हें आपको समय पर जान लेना चाहिए।
फंगल इंफेक्शन
फंगल इंफेक्शन की वजह है कि वातावरण के रोगाणु आपके नाखूनों या उसकी आसपास की त्वचा की छोटी-छोटी दरारों से अंदर प्रवेश कर जाते हैं। जिसकी वजह से फंगल इंफेक्शन के चांस बढ़े जाते हैं। इसकी वजह से नाखून टूटने, मोटे और पतले होने लगते हैं।
मिनरल्स की कमी
डॉक्टरों का मानना है कि यदि नाखून में सफेद दाग नजर आते हैं तो आपके शरीर में कैल्शियम या जिंक की कमी होने लगती है। दरअसल आपके नाखून कुछ पोषक तत्वों से मिलकर बने होते हैं। जिनकी कमी के कारण नाखून में सफेद दाग नजर आने लगते हैं।
ये भी पढे़- आप का बड़ा आरोप,कहा-भाजपा ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली का सीएम फेस बनाने का दिया ऑफर
दवाएं भी कारण
कई ऐसी दवाएं होती है जिनके कारण आपके नाखूनों पर सफेद रेखाएं नजर आ सकती है। इनकी वजह से नाखूनों की ग्रोथ, पतना होना और कई समस्याएं आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की IND24 पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Comments (0)