UPMA RECIPE - हर रोज नाश्ते में सभी लोग अलग-अलग प्रकार के व्यंजन खाना पसंद करते हैं। हालांकि, प्रतिदिन डिफरेंट बनाना कुछ महिलाओं को मुश्किल लगता है। ( UPMA RECIPE ) बता दें की सूजी से बनने वाला उपमा स्वाद में अच्छा लगता है। सूजी के उपमा को आप कई तरीकों से बनाकर तैयार कर सकता है। इसके प्रतिदिन वाले स्वाद से हटकर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो धनिया का उपमा बना सकते हैं। देखिए इसे बनाने की रेसिपी-
धनिया का उपमा बनाने के लिए सामग्री:-
- सबसे पहले आप सूजी लें
- इसके बाद अब आप घी लें
- अब थोड़ी सी हींग लें
- इसके बाद अब करीपत्ता लें
- कटा हुआ प्याज लें
- अब उड़द की दाल लें
- अब आप सरसों लें
- इसके बाद आप स्वादनुसार नमक लें
- अब शक्कर लें
- अब आप धनिया लें
- इसके बोद हरी मिर्च लें
- थोड़ा सा जीरा लें
- नींबू का रस लें
धनिया का उपमा बनाने की विधि:-
- धनिया का उपमा बनाने के लिए सूजी को एक कढ़ाई में भूनें।
- आंच को मीडियम रखें एवं गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें उड़द की दाल एवं सरसों डालें।
- जब सरसों चटकने लगे तो इसमें हींग, करीपत्ता डाल कर कुछ देर के लिए भूनें।
- फिर इसमें प्याज डालें और इसे भी अच्छे से भून लें। अब चटनी तैयार करें।
- इसके लिए धनिया, मिर्च, जीरा, नींबू का रस एवं नमक को अच्छे से बलेंड करें।
- फिर इस चटनी को कढ़ाई में डालें।
- भूनी हुई सूजी को कढ़ाई में डालें और फिर मीडियम आंच पर भूनें।
- अब इसमें पानी-नमक डालें और फिर पकाएं।
- अंत में थोड़ी सी शक्कर और धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
ये भी पढ़ें - MP WEATHER: एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में बारिश होने की संभावना
ये भी पढ़ें - MADHYA PRADESH NEWS: 10 मई से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण
Comments (0)