छोटे बच्चों में सफेद बाल होना एक आम समस्या बनती जा रही है । इसका कारण पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, और तनाव प्रमुख हैं। सफेद हुए बालों को प्राकृतिक रूप से काला करना तो संभव नहीं है, पर पोषक तत्वोंे की कमी को पूरा कर इस समस्याआ को बढ़ने से रोका जा सकता है। चलिए जानते हैं बच्चों के सफेद बाद होने के कारण, उपचार और किस उम्र में सफेद बाल ज्यादा आते हैं।
छोटे बच्चों में सफेद बाल के कारण
विटामिन और मिनरल की कमी: विटामिन B12 की कमी यह बालों के सफेद होने का एक प्रमुख कारण हो सकता है। फोलिक एसिड, विटामिन D3 और आयरन की कमीये तत्व भी बालों की पिगमेंटेशन के लिए आवश्यक होते हैं।
अनुवांशिक कारण: अगर परिवार में पहले से किसी को कम उम्र में सफेद बाल हुए हैं, तो बच्चों में भी यह समस्या हो सकती है।थायरॉइड की समस्याएं भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती हैं।
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर: कुछ ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे एलोपेसिया एरिएटा, विटिलिगो भी सफेद बाल का कारण हो सकते हैं। अत्यधिक मानसिक तनाव और चिंता भी बालों की पिगमेंटेशन को प्रभावित कर सकते हैं। जंक फूड का अधिक सेवन भी बालों के सफेद होने का कारण हो सकता है।
Comments (0)