दही एक सुपरफूड है जिसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। डॉक्टर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में दही खाने की सलाह देते हैं।
दही एक सुपरफूड है जिसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। डॉक्टर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में दही खाने की सलाह देते हैं। पराठे के साथ दही का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दही कब खाना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही खाने का बेस्ट टाइम होता है दोपहर यानि लंच के वक्त। खाने में दही शामिल करने से पाचन क्रिया बेहतर बनती है। इससे पित्त और कप बैलेंस रहता है। गट हेल्थ के लिए दही अच्छा है।
ज्यादा पुरानी दही खाने से बचना चाहिए। अगर आपको सर्दी जुकाम हो रहा है तो 1-2 दिन दही खाने से बचें। जब भी खाएं सिर्फ ताजा दही ही खाएं। ठंडा और पुराना दही नुकसान कर सकता है। रात के वक्त यानि डिनर में दही खाने से बचना चाहिए। खासतौर से सर्दियों में रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाने से कफ, सांस की समस्या और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप लंच में दही नहीं खा पा रहे हैं तो नाश्ते में खा लें। अगर शाम के वक्त भूख लग रही है तो दही खाकर भूख शांत कर सकते हैं। दही खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे मोटापा घटाने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Comments (0)