Fruit Custard - दूध और फलों के साथ बना कस्टर्ड का टेस्ट बेहद शानदार लगता है। इफ्तार के लिए आप फटाफट इस कस्टर्ड ( Fruit Custard ) को बनाकर परोस सकते हैं। बता दें कि, स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही यह गर्मियों में पेट को ठंडक भी पहुंचाएगा। आइए हम आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि।
Fruit Custard को बनाने की सामग्री इस प्रकार…
- पहले आप 200 ग्राम अंगूर लें
- 1 अनार लें
- सेब - 1
- केले- 2
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम) पका हुआ
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि
- फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप एक भगोना में दूध डालकर उबालने रख दें।
- दूसरे तरफ 1 कटोरी ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर घोल लें।
- इसके बाद आप गैस पर उबल रहे दूध में चीनी डालकर अच्छी प्रकार मिक्स कर दें फिर कटोरी में घुले हुए कस्टर्ड पाउडर को इसमें डालते जाएं।
- उबलते हुए दूध में कस्टर्ड डालने के बाद इसे निरंतर चलाते जाएं।
- जब यह अच्छी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें. अब दूध को ढककर ठंडा होने रख दें।
- इतने में कस्टर्ड के लिए फलों को काटकर रख लें।
- अब ठंडा दूध लें एवं इसमें क्रीम डालकर अच्छे तरीके से मिक्स कर दें।
- अब आप कटे हुए सभी फल डालकर अच्छी तरह चला दें।
- आपका फ्रूट कस्टर्ड तैयार है, अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - egypt city: कई बर्षों पहले पानी में समा गया था ये शहर, जब आया सामने तो उड़ गए लोगों के होश
Comments (0)