सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज करना जरूरी माना जाता है. इसी के साथ ही कई समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. कई लोगों को इन घरेलू नुस्खों की मदद से समस्या से काफी आराम भी मिल जाता है. इसमें वो कई तरह की नेचुरल चीजों का सेवन करते हैं. जिसमें तुलसी के पत्ते भी शामिल है. तुलसी का पौधा भारत के ज्यादातर घरों में होगा. लोग इसकी पूजा करते हैं, लेकिन इसी के साथ तुलसी अपने औषधीय गुणों के कारण भी काफी प्रसिद्ध हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीवायरल गुण और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में कई लोग तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं.
तुलसी अपने औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसका सेवन करना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका सेवन आप काली मिर्च के साथ भी कर सकते है.
Comments (0)