विटामिन डी की कमी से होती ये डीफिसियेंसी
विटामिन डी हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह कैल्शियम के अवशोषण के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसकी कमी की वजह से आंते सही तरीके से कैल्शियम और फॉसफोरस को अब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों में अकड़न जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।क्या है विटामिन डी की कमी के लक्षण
- विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों में कैल्शियम कम होने लगता है। इसके कारण हाइपोकैल्शिमिया हो सकता है।- बच्चों में विटामिन डी की कमी के कारण रिकेट्स हो सकता है। इसलिए उनकी हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती हैं और उनके विकास में रुकावट हो जाती है।
- विटामिन डी की कमी के कारण हाइपरपैराहाइपोथायरॉइडिज्म हो सकता है। ऐसा शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है।
- विटामिन डी की कमी की वजह से थकान महसूस होती रही है।
- विटामिन डी की कमी के कारण बार-बार मूड में बदलाव होता रहता है। इसलिए विटामिन डी की कमी के कारण मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।
- विटामिन डी की कमी की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से आसानी से इन्फेक्शन आदि की चपेट में आ सकते हैं।
Comments (0)