Dry Cough: मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी या जुखाम होने की संभावना बढ़ जाती है। इस पूरे मौसम में फिट रहने के लिए अपने स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। बदलते मौसम के साथ सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ प्रोफेशनल्स मौसमी फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है।
सूखी खांसी से निजात पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन (Dry Cough)
- मुलेठी
अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से सूखी खांसी में बहुत निजात मिलता है। आप चाहे तो मुलेठी के छोटे टुकड़े को मुंह में रखकर चबा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाय में मुलेठी के टुकड़े को डालकर भी सेवन कर सकते हैं। दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करने से बहुत जल्द फायदा देखने को मिलता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं और उच्च रक्तचाप के मरीजों को मुलेठी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- तुलसी
आप सूखी खांसी से निजात पाने के लिए तुलसी के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसके लिए तुलसी के कुछ पत्तों को पानी में उबालकर चाय की तरह सेवन कर सकते हैं। बेहतर फायदा के लिए दिन में दो से तीन बार तुलसी की चाय पिएं।
- लहसुन
सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दूध में लहसुन की एक या दो कली को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सेवन करें। इससे सूखी खांसी में जल्द आराम मिलता है।
- अदरक और शहद
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और जुकाम में फायदेमंद होते हैं। वहीं, शहद भी मौसमी बीमारियों के लिए सहायक होता है। इसके लिए अदरक के कुछ टुकड़े को पानी में उबाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। दिन में दो बार अदरक पानी पीने से सूखी खांसी में जल्द आराम मिलता है।
अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए इन 4 चीजों का जरूर करें सेवन
Comments (0)