शायद ही कोई ऐसा हो, जो खूबसूरत न दिखना चाहता हो। एक दौर था जब खूबसूरती को सिर्फ लड़कियों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ ही अब लड़के भी अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई अच्छा दिखने की चाहत में कई उपाय अपनाता है। हालांकि, बदलती जीवनशैली और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा कई समस्याओं का शिकार हो जाती है। डार्क सर्कल्स इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो इन दिनों कई लोग परेशान हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग कई महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बावजूद इसके कई बार मन मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से कई बार साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में सही बदलाव कर त्वचा की इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं, तो आज ही अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को शामिल करें।
बादाम
विटामिन ई से भरपूर बादाम सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। यह त्वचा को पोषण देने वाले अपने गुणों के लिए जाना जाता है। बादाम त्वचा को मॉइस्चराइज करने और सूखापन कम करने में मदद कर सकता है, जिससे डार्क सर्कल्स कम करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- महिलाएं ही नहीं पुरुष भी होते हैं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार, एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातेंब्लू बेरीज
ब्लूबेरी विटामिन सी सहित एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ब्लड वेसल्स को मजबूत कर सकती है और डार्क सर्कल्स को कम कर सकती है। साथ ही यह उम्र बढ़ने के संकेतों से निपटने में भी मदद करती हैं, जो आंखों के नीचे के घेरे में योगदान कर सकते हैं।साल्मन
साल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भारी मात्रा पाई जाती है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह आंखों के आसपास की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें एस्टैक्सैन्थिन भी होता है, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, जो त्वचा को नुकसान से बचा सकता है।पालक
सेहत के लिए बेहद गुणकारी पालक आयरन से भरपूर होती है, जो ब्लड वेसल्स में सुधार करने और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो चोट लगने और रंग बदलने को कम करता है।हल्दी
अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है। इसे डाइट में शामिल करने से सूजन और काले घेरों को कम करने में मदद करने मदद मिलती है। आप इसे खाने में या चेहरे पर लगाने के लिए हल्दी का फेस मास्क बना सकते हैं।एवोकाडो
एवोकाडो हेल्दी फैट और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट कर सूखापन कम कर सकता है। इसमें विटामिन के भी होता है, जो काले घेरों को कम करने में मदद कर सकता है।Read More: नवरात्र के दौरान क्यों किया जाता है सात्विक भोजन? जानिए इसका महत्व
Comments (0)