Tooth Decay: सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ओरल हेल्थ का भी ख्याल रखना काफी जरूरी है। अक्सर लोग दांतों की सड़न, झनझनाहट, दर्द आदि कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको लगता है कि दांतों की बीमारी के लिए बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, शरीर में विटामिंस की कमी के कारण भी दांतों से संबंधित बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। खराब खानपान के अलावा भी विटामिंस की कमी के कारण आपको दांतों की समस्याएं हो सकती हैं।
इन विटामिंस की कमी से दांत होते हैं कमजोर (Tooth Decay)
- फास्फोरस
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फास्फोरस भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दांतों के इनेमल को सख्त करता है क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है, जिससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आप इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए कई तरह के फूड्स का सेवन कर सकते हैं। शरीर में फास्फोरस की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, मीट, मछली, नट्स और फलियां खा सकते हैं। फास्फोरस से भरपूर आहार दांतों की सड़न को रोकने में मददगार है।
- कैल्शियम की कमी के कारण
कैल्शियम की कमी के कारण आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। यह मसूड़ों की सेहत के लिए काफी जरूरी है।दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त फूड्स शामिल करना चाहिए। जिससे शरीर में इस विटामिन की पूर्ति हो सके। इसके लिए दूध, पनीर, पत्तेदार साग, बादाम, दही, संतरे के जूस का सेवन करना काफी जरूरी है।
- विटामिन-बी 12
विटामिन बी 12 की कमी से सांसों में बदबू, मुंह के छाले और दांत संबंधित बीमारियां होने की संभावना रहती हैं। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है। आप अपनी डाइट बादाम का दूध, सोया या डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर विटामिन बी12 की पूर्ति कर सकते हैं।
- विटामिन-सी
विटामिन सी मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है, रक्तस्राव को भी रोकता है। यह संक्रमण से लड़ने में भी मददगार है। अगर आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी नहीं मिलता है, तो आपको मसूड़ों की बीमारी और कैविटी जैसी समस्या हो सकती है।
- विटामिन-डी
विटामिन-डी मजबूत और स्वस्थ दांतों को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन या अन्य बीमारी हो सकती है। शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप खाने में कई चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। जैसे- फैटी फिश, अंडे की जर्दी, गाजर, दूध का सेवन जरूर करें। सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से विटामिन-डी को प्राप्त कर सकते हैं।
- विटामिन-के
शरीर में विटामिन-के की कमी के कारण भी दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। इस विटामिन को बढ़ावा देने के लिए आप पत्तेदार हरी सब्जियां, ब्रोकली, स्प्राउट्स, गोभी और केले का सेवन कर सकते हैं। यह सोयाबीन और चिकन में भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
Read More: WHO ने भारत निर्मित एक और Cough Syrup को बताया असुरक्षित, पंजाब की कंपनी के नाम आए सामने
Comments (0)