होली (Holi) आते ही हमारे मन में उमंग दौड़ने लगती है। होली रंगों का त्योहार है। (Holi) रंगों की गुलाल से खेलते हुए लोग मौज-मस्ती के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। होली मनाने के अपने अलग ही तरीके होते हैं। जिसमें से एक है भांग का नशा भी शामिल है। होली का पूरा मजा लेने के लिए दिन कुछ लोग गुझिया के साथ ठंडई में भांग मिलाकर भी पीते हैं। भांग का नशा जब ज्यादा हो जाता है तो यह दिमागी स्थिति को बिगाड़ते हुए स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है.
कई बार भांग का नशा बढ़ने के के कारण हैंगओवर ऐसी स्थिति पैदा हो जाती हैं। भांग का हैंगओवर दूर किया जा सकता है। आइये इन उपायों के बारे में जानते हैं।
नींबू
भांग का नशा उतारने के लिए नींबू का सेवन काफी असरदार है। भांग का नशा उतारने के लिए खट्टी चीजें आपकी मदद कर सकती है। नींबू के रस का सेवन करें। यह आपको जल्द से जल्द भांग का नशा उतारने में मदद करेगा।
चना
शायद कम लोग जानते होंगे कि, चना भांग का नशा उतारने के मामले में भी कारगर नुस्खा है। जब भांग का नशा आप पर हावी हो तो भुने हुए चने और संतरे का सेवन कर लें। यह भांग का नशा कम करने में आपकी मदद करेगा।
अदरक
अदरक का रस भी भांग का नशा जल्द से जल्द उतारने में मदद कर सकता है। इसके लिए अदरक का टुकड़ा मुंह में रखें और धीरे-धीरे चलाते हुए इसका रस पिएं। ऐसा करने से आपके हैंगओवर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता.
खट्टे फल
खट्टे फलों का सेवन भी प्रभावित व्यक्ति के नशे को कम कर सकता है। खट्टे फलों की बात करें तो आप संतरा, मौसमी, अंगूर, रसभरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलो का सेवन करते ही कुछ देर में नशे का असर कम होने लगता है और फिर पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें - Power Plant Day 2023: प्लांट बेस्ड फूड्स होते है प्रोटीन का भंडार, स्वस्थ रहने के लिए डाइट में जरूर करें शामिल
Comments (0)