कोरोना वायरस के बाद भारत में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। जहां केरल में 3 मामलों की पुष्टी हुई है वहीं, दिल्ली में 1 मामले की पुष्टि हुई ही। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध मरीज विदेश की यात्रा करके लौटा है।
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक, रायपुर के पुरानी बस्ती में रहने वाले किशोर में मिले लक्षण
संदिग्ध मरीज के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंकीपॉक्स से संक्रमित पहले मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति ने शरीर में दर्द की शिकायत की है। हालांकि, अभी वह भी निगरानी में है।
बता दें कि, देश में मंकीपॉक्स के कुल चार केस सामने आ चुके हैं। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस मिला है। संदिग्ध मरीज को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिल रही है कि, व्यक्ति की त्वचा पर चकत्ते और तेज बुखार जैसे वायरस के लक्षण हैं। संदिग्ध मरीज का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर के पुरानी बस्ती में रहने वाले किशोर में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। किशोर को डॉक्टरों की निगरानी में रखने के साथ उसके सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया है। जिला चिकित्सा आधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि, 12 साल का किशोर OPD में जांच कराने आया था। लक्षण देखते हुए भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया है।
Comments (0)