बारिश के मौसम में गरम-गरम भुट्टे खाने का अपना ही मजा है। आंच पर पकाया गया भुट्टा बहुत स्वादिष्ट लगता है, नींबू और मसाला लगाकर खाने से ये बहुत टेस्टी लगने लगता है। हममें से ज्यादातर लोग स्वाद के लिए ही भुट्टा खाते हैं, वहीं बहुत कम लोग इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते होंगे। भुट्टा यानि स्वीट कॉर्न में विटामिन ए, बी, ई खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और फाइटोकेमिकल्स कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भुट्टा खाने से होने वाले फायदे।
1. पोषक तत्वों से भरपूर है भुट्टा
यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें बायोफ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड सहित एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो स्वास्थ्य के खतरों को दूर रखने में मदद करते हैं।
2. कोलेस्ट्रॉल को कम करे
विटामिन सी, बायोफ्लेविनोइड्स, कैरोटेनॉयड्स और फाइबर से भरपूर होने के कारण कॉर्न कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह आपकी धमनियों को ब्लॉक होने से भी रोकता है। यह बदले में आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
3. वेट लॉस डाइट में करें भुट्टे को शामिल
भुट्टे में लगभग 125-150 कैलोरी होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। भुट्टा आम तौर पर भुना या उबाल के बनाया जाता है, इसलिए आपको वजन बढ़ने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, भले ही आप इसे रोज़ खा रही हों। कॉर्न को आप माइक्रोवेव ओवन में भी ग्रिल कर सकती हैं।
4. हड्डियों एक लिए फायदेमंद
क्या आप जानते हैं कि मकई जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम और लौह जैसे खनिजों में समृद्ध है? एनसीबीआई के अनुसार ये खनिज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आपको गठिया जैसी विभिन्न हड्डियों से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।
5. एनर्जी लेवल बूस्ट करने में मददगार
कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं। मकई कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण पेट भी भरता है और पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। इसके अलावा, मकई में मौजूद कार्ब्स ऐसे होते हैं जो आपके शरीर द्वारा धीरे-धीरे अवशोषित होते हैं, इस प्रकार आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रहने में मदद करते हैं।
6. कब्ज को जड़ से भगाए
कब्ज वास्तव में परेशान करने वाली स्थिति हो सकती है। हालांकि, भुट्टा खाने से आपको इस स्थिति से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिल सकती है। मकई फाइबर से भरपूर होता है जो आपके कोलन में फंसे भोजन को साफ करने में मदद करता है। शोध के अनुसार, मकई आपकी बड़ी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया के उत्पादन में भी मदद कर सकता है।
Written by- Ashwin Jain
Comments (0)