dengue fever: इन दिनों डेंगू का कहर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के कई जिले डेंगू की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार, डेंगू बुखार से शरीर कमजोर पड़ने लगता है, इसलिए इसमें दवाई के साथ-साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
डेंगू के मरीज को दवाओं के साथ अच्छा भोजन लेना चाहिए
डॉक्टर के अनुसार, डेंगू के मरीज को बहुत कमजोरी का अहसास होता है। इसकी वजह है उसके शरीर में प्लेटलेट्स का नीचे गिरना यानि की कम होना यदि प्लेटलेट का कम होना नियंत्रित नहीं होता तो ये जानलेवा भी साबित हो जाता है। आपको हम बताएँगे कि, डेंगू के मरीज को दवाओं के साथ कैसा भोजन लेना चाहिए और कैसे भोजन से परहेज करना चाहिए।
1. नारियल पानी –
डेंगू के समय मरीज के लिए आंतरिक रूप से मजबूत होने की जरुरत होती है। ऐसे में नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। आपको बता दें कि, नारियल में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।
2. कीवी –
कीवी फल बहुत ताकतवर होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, विटामिन, A, विटामिन E मरीज की जल्दी रिकवरी में मददगार होता है। बता दें कि, कीवी फल शरीर के ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रत रखती है।
3. पपीता –
डेंगू मरीज को पपीता का सेवन जरूर ही करना चाहिए। आपको बता दें कि, पपीते में पपैन और काइमोपपैन जैसे एंजाइम्स होते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं और प्लेटलेट बढ़ाने में मददगार होते हैं।
Disclaimer :
इस आलेख में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। मरीज को इस अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए ।
Comments (0)