डायबिटीज के मरीज हेल्दी लाइफस्टाइल और खाने में कुछ खास चीजें शामिल कर इंसुलिन बढ़ा सकते हैं। इंसुलिन बढ़ाने में मोरिंगा यानि सहजन का जूस असरदार काम करता है। सहजन के पत्ते और उसकी फलियों से ये जूस बनाकर तैयार किया जाता है। सहजन को मोरिंगा भी कहते हैं। इसे डायबिटीज के लिए बेहत असरदार माना गया है। मोरिंगा के पत्ते खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ लोग सहज की फलियों का जूस बनाकर पीते हैं। ये हरे रंग का जूस आपके शरीर बढ़ रहे ब्लड शुगर को कम करने में असरदार साबित होता है।
डायबिटीज के मरीज के लिए मोरिंगा का जूस बहुत असरदार साबित होता है। आप मोरिंगा के पत्तों और फलियों से आसानी से घर में जूस बना सकते हैं। मोरिंगा यानि सहजन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Comments (0)