हमारे किचन में मौजूद मसाले और अनाज हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। वहीं कुकिंग ऑयल कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं। एक नई रिसर्च में ये बात सामने आई है। कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है। माना जाता है कि अगर कैंसर के लक्षणों का शुरुआत में ही पता चल जाए तो सही समय पर इलाज हो सकता है। अगर इस बीमारी का देर में पता लगे तो कई मामलों में मौत भी देखी गई है। हालिया शोध से पता चला है कि हमारे किचन में माजूद कुकिंग ऑयल कैंसर के जोखिम को बढ़ा रहा है। गट नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस शोध से पता चलता है कि खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ तेल, विशेष रूप से सीड ऑयल कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं। इसमें सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला और मकई का तेल शामिल हैं जिससे कैंसर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ये शोध 80 कोलन कैंसर के मरीजों पर किया गया।
हमारे किचन में मौजूद मसाले और अनाज हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। वहीं कुकिंग ऑयल कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं। एक नई रिसर्च में ये बात सामने आई है।
Comments (0)