Immunity Booster tips: अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों की डाइट में अदरक शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Booster tips) होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, डाइट में आप अदरक को किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
1.अदरक का सूप
सर्दियों में अदरक का सूप बनाने के लिए आप इसके साथ अन्य सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। जिससे यह सूप और भी हेल्दी और टेस्टी बन सकता है। इसके सेवन से आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
2. अदरक की बर्फी
अदरक की बर्फी काफी स्वादिष्ट होती है। घर पर आप इसे आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- अदरक, चीनी, घी। सबसे पहले अदरक को धोकर सूखा लें, फिर इसे टुकड़ों में कर लें। अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें, दूध मिलाकर ब्लेंड कर लें। फिर गर्म घी में इसे फ्राई कर लें। इस पेस्ट में चीनी मिला लें। जब ये पेस्ट ठंडा हो जाए, तो इसे बर्फी के शेप में काट लें।
3.अदरक की चटनी
अगर आप चटनी खाने के शौकीन हैं, तो सर्दियों की डाइट में अदरक की चटनी जरूर शामिल करें। आप इसे रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। Read more- Healthy Foods For Kids: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, ये 5 चीजें
4. अदरक वाला दूध
अदरक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से आप मौसमी एलर्जी, सर्दी-खांसी, जुकाम आदि समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए आप अदरक का पेस्ट बना लें, इसे दूध में डालकर उबालें। जब यह उबल जाए, तो इसे छानकर पिएं।
Comments (0)