पानी में जीरे को उबालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह पेट के लिए भी लाभकारी होता है और स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो उबले हुए जीरे का पानी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
घर के किचन में कई मसाले रखे होते हैं उन्हीं में से एक है जीरा। जीरे को खाने की चीजों में डालकर उनका स्वाद बढ़ाया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं जीरा खाने को जितना स्वादिष्ट बनाता है उतना ही वह आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। वेट लॉस से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जीरे का सेवन किया जा सकता है।
जीरे वाला पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आप इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन खाली पेट जीरे वाला पानी पीना आपके लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा। आइए आपको पानी में जीरा उबालकर पीने के 5 जबरदस्त फायदों के बारे में बताते हैं।
वजन कंट्रोल करने में मददगार जीरा पानी
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर काफी परेशान हैं तो पानी में जीरा बॉयल करके आप इसका सेवन कर सकते हैं। साइंस डायरेक्ट के अनुसार इससे तेजी से वजन घटाने में आपको मदद मिलेगी। जीरे वाला पानी पीने से कैलोरी बर्न होती है और यह जिद्दी चर्बी को भी आसानी से घटा सकता है। जीरे वाला पानी पीने से पाचन के साथ मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।उबले जीरे का पानी बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक
उबले हुए जीरे का पानी बहुत ही बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया, गंदगी आदि साफ हो जाते हैं। यह रक्त को भी शुद्ध करने का काम करता है।जीरे के पानी से मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा
खूबसूरत, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए उबले हुए जीरे पानी का सेवन किया जा सकता है। यह बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है, साथ ही यह ब्लड प्यूरिफाई करता है जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। कील, मुंहासे या किसी तरह की एलर्जी से भी छुटकारा मिलता है।मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए जीरा
जीरे में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है। यह इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा जीरा आयरन और कैलशियम जैसे खनिजों से भी समृद्ध है। यदि पानी में जीरा डालकर उबाल लिया जाए और उसमें शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।पेट के लिए फायदेमंद जीरा पानी
पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले हुए जीरे का पानी का सेवन किया जा सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि भोजन के 15 मिनट बाद उबले हुए जीरे का पानी पीते हैं इससे खाना आसानी से पच जाता है।जीरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण
जीरे में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों वाले कंपाउंड बीमारियों के कारण होने वाली सूजन को भी कम करते हैं। नियमित रूप से उबले हुए जीरे पानी का सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
Comments (0)