Healthy Foods For Kids: अक्सर हम बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर चिंता में रहते है। बच्चों के विकास के लिए उनके खानपान (Healthy Foods For Kids)पर ध्यान देना काफी जरूरी है। लेकिन, बच्चों को खिलाना काफी मुश्किल काम है। इसलिए बच्चों की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हो।
हालांकि बच्चे चॉकलेट, चिप्स, केक, जंक फूड्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पेंरेट्स बच्चे को जंक फूड्स देने की बजाय सेहतमंद स्नैक्स दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, बच्चों की डाइट (Healthy Foods For Kids) में आप क्या शामिल करें, जिससे वे खाने का लुत्फ उठा सकें।
1. अंकुरित अनाज की चटपटा- चाट
बच्चों के लिए अंकुरित अनाज का चाट काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। इसके लिए आप चने, मूंगदाल, सोयाबिन आदि को शामिल कर सकते हैं। आप इसे चाट की तरह बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। यह बच्चों को खाने में टेस्टी भी लगेगा और सेहतमंद भी है।
2. सेब का सॉस
बच्चों को फ्रूट्स खिलाना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में सेब खिलाने की बजाय आप इसका सॉस तैयार कर लें। बच्चों को रोटी या ब्रेड के साथ सेब का सॉस दे सकते हैं। बच्चे इसे चाव से खा सकते हैं और उन्हें जरूरी पोषक तत्व भी मिलेगा।
3. फ्रूट कबाब
आप बच्चों को फ्रूट कबाब बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए 4-5 तरह के फ्रूट्स को काटकर स्टिक में सजाएं, फिर इस पर थोड़ा-सा नमक और चाट मसाला डाल दें। बच्चे इसे खेल-खेल में खा सकते हैं।
4. ओट्स
ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बच्चों के लिए काफी हेल्दी नाश्ता हो सकता है।
5. उबले अंडे
बच्चों की डाइट में अंडे जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बच्चों के ग्रोथ में काफी सहायक हैं। Read more- Teeth Senstivity: अगर आपकें दांतों में हो रही है झनझनाहट, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की IND24 पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Comments (0)