योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए हमेशा से बेहतर माना गया हैं। जहाँ लोग जिम मे जाकर पैसे खर्च करके अपनी बॉडी और हाईट को शेप में लाने की कोशिश करते हैं, तो वहीं घर पर रह कर बिना पैसे खर्च किए योग हमें वह सारे फायदे देता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं।
बड़ी बिमारियों से हमे जड़ से छुटकारा दिलाता
योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। योग कई ऐसी बड़ी बिमारियों से हमे जड़ से छुटकारा दिलाता हैं। योग को एक पूरक चिकित्सा पद्धति के रूप में जीवन शैली का अंग बनाया जा सकता है, क्योंकि हर चिकित्सा पद्धति का अपना महत्त्व व उपयोग है। योग शरीर के मेटाबोलिज्म को बहुत नियंत्रित करता है और किसी भी हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है। यह वृद्धि (growth) हार्मोन को भी सक्रिय करता है।
हाईट बढ़ाने के लिए योग के कुछ जरुरी आसान :-
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार योग के सभी आसानों में सबसे असरदार माना जाता हैं, सूर्य नमस्कार योग करने से लम्बाई बहुत तेजी से बढती है क्यूंकि इसमें जादातर सभी योग का अभ्यास हो जाता है| यह मसल्स को स्ट्रेच करता हैं, जोड़ो और मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है।
ताड़ासन
इस योग आसन को माउंटेन पोज़ के रूप में जाना जाता है । ताड़ासन हाइट को तेजी से बढाने के लिए एक महत्तवपूर्ण आसन माना जाता है। यह पूरे शरीर को लचीला बनाता है और साथ ही साथ कड़ा एवं सख्त होने से रोकता है। ये आसन रीढ़ की हड्डी में भी खिंचाव लाता है. फलस्वरूप शरीर की लंबाई बढ़ऩे की संभावना बढ़ जाती है
भुजंगासन
भुजंगासन योग हाइट बढ़ाने के लिए सबसे प्रसिद्ध योग में से एक हैं। यह आसन पेट, ऊपरी पीठ, और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर काम करता है और पेट के चारों ओर खराब वसा को खत्म करने में मदद करता है। यह हाईट बढांने के अलावा कई और बड़ी बिमारियों से भी छुटकारा दिलाने मे मदद करता हैं।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन में शरीर ऊंट की आकृति बनाता है। इस आसन का अभ्यास नियमित तौर पर किया जाए तो ये शरीर से हर शारीरिक और मानसिक परेशानी को दूर करता हैं। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ता है। शरीर का पोश्चर सुधारने में भी ये आसन मदद करता है।
सर्वांगासन
सर्वांगासन योग चमत्कारिक आसनों में से एक है। इस आसन को करने के लिए आपको उलटा होना पड़ता है जो त्वचा, बाल, रक्तचाप, थायरॉयड, ग्लूकोमा और बहुत कुछ ठीक करने के लिए जाना जाता है। सर्वांगासन शरीर के सभी अंगों की क्रियाओं को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
Comments (0)