Anjeer Side Effects: अंजीर एक ऐसा फल है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लोग पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का सेवन पकने और सूखने दोनों के बाद करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए लोग स्वस्थ रहने और कई बीमारियों से निजात पाने के लिए अंजीर का सेवन करते हैं। यह न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि इसमें मौजूद कई खनिज, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं का हल करने में भी मदद करते हैं। लेकिन आप इस बात से अनजान होंगे की इतने फायदों से भरपूर अंजीर के नुकसान भी हो सकते हैं।
अंजीर से होने वाले नुकसान (Anjeer Side Effects)
- पथरी
अगर आपको पथरी की समस्या है तो अंजीर से हर हाल में परहेज करें। ऑक्सलेट सामग्री के कारण, अंजीर खाने से किडनी की पथरी का आकार बढ़ सकता है। साथ ही इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है।
- कैल्शियम की कमी
अंजीर में मौजूद ऑक्सिलेट आपके शरीर में कैल्शियम को अब्सोर्ब कर लेता है। इसकी वजह से कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
- पेट दर्द
अंजीर पाचन के लिए विशेष रूप से अच्छा होता है और पेट की कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा अंजीर खाने से पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, बहुत अधिक अंजीर खाने से पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।
- माइग्रेन
सूखे अंजीर में सल्फाइट्स उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में ज्यादा अंजीर का सेवन करने से शरीर में सल्फाइट्स की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे माइग्रेन अटैक आ सकता है। अगर आप माइग्रेन से पीड़ित हैं तो आपको अंजीर से दूर रहना चाहिए।
- दांत दर्द
अंजीर के अधिक सेवन से दांतों की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से कई बार दांतों में सड़न शुरू हो जाती है। दरअसल, अंजीर में शुगर की अच्छी मात्रा होती है। कार्ब्स के रूप में चीनी से दांतों में सड़न और दर्द हो सकता है।
रसोईघर में जरूर शामिल करें कनोला तेल, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
Comments (0)