हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छोटे से शहर भांबला (सूरजपुर) की रहने वाली पहाड़ी गर्ल कंगना रानौत आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लोग बॉलीवुड की क्वीन कहते हैं। कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मों के साथ साथ अब वह राजनीति में अपने पैर जमा रही है। मंडी से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर खड़ी कंगना को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। कंगना रानौत सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह खुद को शांत और तनाव मुक्त योगासन की बदौलत रखती हैं। फिटनेस की बात करें तो यह फिटनेस उन्होंने ऐसे ही नहीं पाई इसके लिए भी वह दिनभर जी-तोड़ मेहनत करती हैं।
कंगना की मानें तो वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए सोच समझ कर डाइट लेती हैं। व्यायाम और योगासन करना नहीं भूलती। आप शायद जानते ना हो कंगना को एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा योगासन आते हैं और ये योगासन ही उनके दिमाग को शांत व तनावमुक्त रखते हैं। सिर्फ सेहत ही नहीं ये बल्कि कंगना की खूबसूरती भी उनके योगासन की बदौलत ही है। फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए वह योग का सहारा भी लेती हैं।
पहाड़ी गर्ल कंगना रानौत आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लोग बॉलीवुड की क्वीन कहते हैं। कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मों के साथ साथ अब वह राजनीति में अपने पैर जमा रही है।
Comments (0)