अगर आपके मुंह में बार बार जलने जैसा महसूस होता है और वह भी बिना किसी कारण के तो जरूर ही आप बर्निंग माउथ सिंड्रोम के शिकार हैं। इस स्थिति में आपको आपकी जीभ, मसूड़े, होंठ, गाल का अंदरूनी भाग, मुंह का ऊपर वाला हिस्सा जलता हुआ महसूस होता है।
यह काफी गंभीर भी हो सकता है और आपको काफी असहज और दर्द महसूस हो सकता है। आपको इसमें ऐसा महसूस होता है मानो खुद की जीभ को अधिक गर्म दूध पी कर जला लिया हो। यह सिंड्रोम एकदम से होता है लेकिन इसके लक्षण समय के साथ साथ बढ़ते जाते हैं।
इसका कारण पता नहीं चल पाया है। इसके लक्षणों को जान कर आप अपने डॉक्टर की मदद से अपने मुंह की सेहत को एकदम अच्छा रख सकते हैं। इस सिंड्रोम से जुड़ी जानकारी इस प्रकार हैं।
इसका सबसे मुख्य लक्षण मुंह के अलग अलग हिस्सों में जलन महसूस होना ही है। आपको अपनी जीभ, मसूड़ों और गले में जलने जैसा महसूस हो सकता है।
आपको हमेशा अपना गला सूखा हुआ लगेगा और प्यास ज्यादा लगने लगेगी।
आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा।
आपको मुंह में कड़वापन महसूस होगा।
आपकी स्वाद की क्षमता काफी हद तक चली जाएगी।
मुंह में गुदगुदाहट या सुन्नपन महसूस होना।
Comments (0)