कच्चा पपीता खाने के फायदे
1. कच्चा पपीता खाने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है। पपीता खाने से ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन का लेवल हाई होता है जो दर्द को कम करता है।
2. कच्चा पपीता डायबिटीज के मरीज के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कच्चे पपीता की सब्जी या फिर जूस पीने से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा ठीक बनी रहती है।
3. जो लोग डाइट में कच्चा पपीता शामिल करते हैं उन्हें भरपूर फाइबर मिलता है। कच्चा पपीता खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया मजबूत होती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
4. विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी से भरपूर कच्चा पपीता खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। पपीता में कई मिनरल पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सर्दी-जुखाम की समस्या दूर रहती है।
5. बच्चो को दूध पिलाने वाली महिलाओं को डाइट में कच्चा पपीता जरूर शामिल करना चाहिए। इससे दूध बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
Comments (0)