जानें क्या है पोलेन एलर्जी
कुछ लोगों को फलों से एलर्जी होती है (Health Tips) और कुछ लोग फलों के पराग के संपर्क में आने से ही बीमार हो जाते हैं। इसे पराग एलर्जी यानी पोलेन एलर्जी कहते हैं। सेब के ज्यादा सेवन से यही एलर्जी लोगों को परेशान कर डालती है। पोलेन एलर्जी का मुख्य कारण कुछ खास फलों का पराग होता है जिसके संपर्क में आते ही इंसान बीमार हो जाता है। सेब भी इन्हीं फलों में से एक हैं। पोलेन एलर्जी में मुंह और चेहरा सूज जाता है। इसके कई सारे लक्षण हैं जो सेब के ज्यादा सेवन से एक दो घंटे बाद शरीर पर दिखने शुरू हो जाते हैं।जानें क्या है इसके लक्षण
पोलेन एलर्जी में हाई फीवर हो जाता है। ये फीवर (Health Tips) किसी तरह की एलर्जी से होता है और इसमें आंख नाक से पानी बहना शुरू हो जाता है और नाक आंख में खुजली होने लगती है। इसके अलावा अन्य लक्षण इस प्रकार हैं-1- मुंह का अंदरूनी हिस्सा जैसे होठों के साथ साथ, जीभ और गले में सूजन आ जाती है।
2- कुछ निगलने में दिक्कत होने लगती है, इसके साथ साथ चेहरा भी सूज जाता है।
3- व्यक्ति को सांस लेने और छोड़ने में दिक्कत होना भी एक लक्षण है।
4- पेट में दर्द, अपच, ऐंठन, दस्त आदि की समस्या होने लगती है।
5- चेहरे के साथ साथ शरीर के अन्य अंगों में भी खुजली होने लगती है और दानें निकल सकते हैं।
6- ऐसे में व्यक्ति को चक्कर की भी शिकायत होने लगती है।
7- इसके साथ साथ एलर्जी का ज्यादा असर होने पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और मरीज बेहोश हो सकता है।