Canola Oil: आज की दुनिया में, हमें हर उस भोजन पर पूरा ध्यान देना चाहिए जिसका हम रोजाना सेवन करते हैं। भले ही वह खाना पकाने का तेल ही क्यों न हो। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक तेल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना जाता है। वह कनोला तेल है। यह तेल कैनोला के बीजों को कुचलकर बनाया जाता है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्चतम मात्रा होती है। ये तेल सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है जो आपके दिल के स्वास्थय में सुधार लाता है।
क्या है Canola Oil?
कनोला तेल (Canola Oil) कनोला पौधे के बीजों को कुचल कर बनाया जाता है। इसमें ट्रांस फैट नहीं होता है। इसमें लो सैचुरेटेड फैट और हाई ओमेगा-3 फैटी एसिड अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है। इसमें कंसंट्रेटेड फाइटोस्टेरॉल भी होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकती है।
Canola Oil के स्वास्थ्य लाभ
- दिल के लिए लाभकारी
कनोला तेल आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है क्योंकि यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और हार्ट डिजीज के जोखिम को भी रोक सकता है। इसमें कोई ट्रांस फैट नहीं होता है और अन्य खाना पकाने के तेलों की तुलना में सबसे कम सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं।
- वजन घटाने में करता है मदद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप कनोला तेल का उपयोग करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह सैचुरटेड फैट में कम है और वजन घटाने के लिए आदर्श माना जाता है। - त्वचा के लिए होता है अच्छा
कनोला तेल त्वचा के लिए अच्छा है क्योंकि यह विटामिन ई और विटामिन के से भरपूर होता है। यह त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, झुर्रियां, महीन रेखाएं, धब्बे आदि से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसमें आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकते हैं।
अगर पेट में ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो भूल से भी न खाएं ये 4 चीज़ें
Comments (0)