Poha Aloo Nasta - आपने सुबह का नाश्ता में क्या बनाने ये सबसे बड़ी परेशानी होती हैं। आपने नाश्ते में आलू, गोभी, गाजर, मूली जैसे कई प्रकार के पराठे बनाकर खाए और खिलाए होंगे। (Poha Aloo Nasta) आज आप नाश्ते में ट्राई करें ये अलग और हेल्दी आलू पोहा पराठा। ये पराठा बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं आलू पोहा पराठा।
आलू पोहा पराठा बनाने के लिए सामग्री -
- सबसे पहले आप 1 1/2 कप पोहा लें
- इसके बाद आप 3 मीडियम आलू लें
- नमक आप स्वादानुसार ही लें
- लाल मिर्च पाउडर आईप अपने स्वादानुसार लें
- हींग पाउडर एक चुटकी लें
- अब आप 1/2 टी स्पून हल्दी लें
- 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ लें
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ लें
- 1 टी स्पून अजवाइन लें
- इसके बाद 1 टी स्पून जीरा लें
- 1 हरी मिर्च कटी हुई लें
आलू पोहा पराठा बनाने की विधि -
- आलू पोहा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप पोहे को छलनी की सहायता से धोकर अच्छे से छानकर सूखा लें।
- पोहे को दरदरा पीसकर एक ओर रख दें।
- अब 3 मीडियम आकार के आलू छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में हरी मिर्च एवं अदरक के साथ पीस लें।
- अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें लाल मिर्च, नमक, हल्दी, अजवाइन, जीरा, एक चुटकी हींग एवं बारीक कटा हरा धनिया डालें।
- अब इससे आटा गूंथने के बाद इसकी एक लोई लेकर पराठे की भांति बेलकर तवे पर पका लें।
- आपके स्वादिष्ट आलू पोहा पराठे बनकर तैयार हैं।
ये भी पढ़ें - MP Politics: पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने शिवराज को घेरा कहा- ‘सरकार बनने पर रासुका जैसे कड़े कानून बनाएंगे’
Comments (0)