मोबाइल और इंटरनेट के दौर में अनिद्रा अर्थात न सो पाना लोगों में काफी बढ़ गया है। लोग रात भर अपने मोबाइल स्क्रीन को स्क्रॉल करते रहते हैं। साइंस कहता है कि मोबाइल से निकलने वाली नीली किरणें निंद में खलल डालती है। इसी कारण से लोगों के निंद पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार तनाव से ग्रसित लोगों को भी कम नींद आती है। इसका असर न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोगों को रात में सोने से 1 घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए और 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि रात में कैफीन युक्त चिजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रात के समय अल्कोहल और सिगरेट का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए इलायची वाले दूध (Elaichi) का भी सेवन कर सकते हैं।
Elaichi के सेवन से होने वाले फायदे
अकसर इलायची (Elaichi) का इस्तेमाल रसोईघर में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कई आवश्यक औषधीय गुण पाए जाते हैं। स्वास्थ विशेषज्ञों का मानना है कि दूध में इलायची मिलाकर पीने से अनिद्रा और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। पुरूषों के लिए भी यह चीज बेहद फायदेमंद होती है। इलायची वाला दूध यौनशक्ति को भी बढाता है। यह उच्च रक्तचाप को भी संतुलित करता है। इसके फायदे पाने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना गुनगुने गर्म दुध में इलायची मिलाकर पीना चाहिए।
शुगर कंट्रोल करने में है सहायक
माना जाता है कि इलायची (Elaichi) के सेवन से बढ़ते शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए हर व्यक्ति को रोजाना 3 ग्राम इलायची खाने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीज चाहे तो रात में सोते समय इलायची वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
Comments (0)