देशभर में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां इस मौसम को जरूर खास बनाती हैं, पर तापमान बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में तेज लू के कारण शरीर से तेजी से पानी की मात्रा कम होने लगती है, इसके अलावा पसीने और तेज धूप के कारण शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा भी हो सकता है। इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़े हुए तापमान के साइड-इफेक्ट्स के कारण कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है, जिसपर अगर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति जानलेवा तक हो सकती है। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए अचानक तापमान परिवर्तन के प्रति संवेदनशील, हृदय रोगी, मोटे या अधिक वजन वाले लोग, हाई ब्लड प्रेशर के शिकार और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म वातावरण कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया के लिए भी अनुकूल होता है जो शरीर को बीमार कर सकते हैं।
देशभर में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां इस मौसम को जरूर खास बनाती हैं, पर तापमान बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है।
Comments (0)