Health Tips: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन चीजों को खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे साग के बारे में जिसका सेवन अगर आप करते हैं तो आपका शरीर हमेशा स्वस्थ्य रहेगा।
सरसो का साग
सर्दियों के दिनों में सरसो के साग का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। सरसो के साग में विटामिन के, विटामिन बी 6, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक होते हैं। ऐसे में अपने डाइट में इस साग को भी रखना चाहिए।
मेथी का साग
मेथी का साग में कैल्सियम, विटामिन ए और विटामिन सी मैंगनीज पाया जाता है। इसका साग शुगर के रोगियों के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है।
बथुआ का साग
सर्दियों के सीजन में बथुआ के साग का भी सेवन काफी मात्रा में होता हैं। इसमें विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। ये पौष्टिक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। अगर आप सर्दियों के समय में खुद को फिट रखना चाहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें, कुछ लोग बथुआ का रायता भी खाना पसंद करते हैं।
चना का साग
सर्दियों के सीजन में चने का भी साग लोग खाना पसंद करते हैं। चने के साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन पाये जाते हैं। पीलिया के रोगी अगर इसका सेवन करते हैं तो ये उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
Comments (0)