Cold Water Side Effects: तपती गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी शरीर को तरोताजा कर देता है। गर्मियों में पानी की कमी न हो जाए इसके लिए लोग तरह-तरह के पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना आदि का सेवन करते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमें हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।
गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडे पानी को प्राथमिकता देते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि ठंडा पानी राहत देता है। हालांकि, धूप में रहने, व्यायाम करने या खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद भी ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक मानता है। फ्रिज से सीधे रेफ्रिजरेटेड पानी का सेवन करना विशेष रूप से खतरनाक है।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान (Cold Water Side Effects)
- पाचन को पहुंचता है नुकसान
आयुर्वेद में माना जाता है कि ठंडा पानी या ड्रिंक पाचन को कमजोर करता है। पाचन को अग्नी माना जाता है और ठंडा इस प्रोसेस में बाधा पैदा करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, पाचन के पूरी क्रिया के लिए गर्मी की जरूरत होती है, जिसकी शुरुआत मुंह से होती है और खत्म आंत पर होता है। साथ ही कुछ शोध यह भी बताते हैं कि ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है. जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
- गले में करता है खराश
जब आप फ्रिज से निकला ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे बलगम बनता है, जिससे कई लोग सांस लेने की दिक्कत से जूझते हैं। इससे गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन पैदा हो सकती है।
- दिल की धड़कनों पर पड़ता है असर
ठंडे पानी का सेवन शरीर में दिल की धड़कनों को धीमा करता है। शोध के अनुसार, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) उत्तेजित हो जाती है। तंत्रिकाएं शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करने का काम करती हैं। ठंडा पानी का सीधा असर वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कने कम हो जाती हैं।
- बनता है सिर दर्द की वजह
धूप या तेज गर्मी से सीधे आकर ठंडा या फिर बर्फ वाला पानी पीने से सिर दर्द हो सकता है। ठंडा पानी पीने से स्पाइन की कई तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और इससे सिर दर्द होता है। यह स्थिति साइनस से जूझ रहे लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।
- वजन बढ़ाता है
जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं उन्हें ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ठंडे पानी की वजह से शरीर में मौजूद फैट्स को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। शरीर की वसा फ्रिज के पानी से और सख्त हो जाती है, जिससे आपको लिए इसको कम करना और मुश्किल हो सकता है।
Read More: घर पर तैयार करें, ओट्स का थेपला- जानें बनाने की विधि
Comments (0)