चाय हमारे देश में पिए जाने वाले लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय के कप से होती है, तो दिन खत्म भी चाय की चुस्की के साथ होता है। इतना ही नहीं दिनभर ऑफिस और दोस्तों के साथ भी चाय का दौर जारी ही रहता है। खासकर सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए लगातार चाय पीते रहते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ज्यादा मात्रा में चाय पीने से हमें अनेक तरह की बीमारियों के होने का डर बना रहता है। कोई भी चाय हो चाहे ग्रीन टी हो या फिर ब्लैक टी, सभी कैफिन युक्त होती हैं, जो हमारी सेहत पर धीरे-धीरे असर दिखाने लगती हैं।
दिनभर काम के बीच मूड फ्रेश करने के लिए भी लोग चाय की चुस्की लेते रहते हैं। ऐसे में अनजाने में ही हम ज्यादा चाय पी लेते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होती है।
Comments (0)