स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के अलावा शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी होती हैं। यही कारण है सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह देते हैं। आप अन्य चीजों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के योग, वर्कआउट और एक्सरसाइस करके शारीरिक रूप से सक्रिय रह सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेलकूद से भी आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। जी हां, ऐसे कई खेल हैं जो हमें फिट रहने में मदद करते हैं। स्विमिंग (Swimming) इनमे से एक है। स्विमिंग करने से हम न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं।
Swimming करने से मिलते हैं ये 5 फायदे
- स्ट्रेस कम करने में सहायक
तैरना न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें मानसिक समस्याओं से निपटने में भी मदद करता है। रोजाना तैरना आपको चिंता, तनाव और उदासी से उबरने में मदद कर सकता है।
- अनिद्रा से दिलाए निजात
अगर आप अनिद्रा से पीड़ित हैं तो स्विमिंग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हर दिन तैरना आपकी अनिद्रा को दूर करने और रात की अच्छी नींद का आनंद लेने में आपकी मदद कर सकता है।
- वजन घटाने में है मददगार
नियमित रूप से स्विमिंग करने से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। दरअसल, स्विमिंग करने से शरीर की कैलोरिज बर्न होती है, जिससे आपका वजन कम होता है। एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 30 मिनट तक तैरने से शरीर की लगभग 440 कैलोरी कम होती है।
- फुल बॉडी वर्कआउट
स्विमिंग एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो शरीर की मसल्स पॉवर को शक्तिशाली बनाती है। अगर आप रोज 30–45 मिनट स्विमिंग करते है तो आप कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स एक साथ पा सकते हैं।
- दिल को रखता है स्वस्थ
आजकल लोग दिल से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहते हैं तो रोजाना स्विमिंग करने की आदत बना लें। तैरना वास्तव में हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। इतना ही नहीं, बल्कि हर दिन तैरने से आपको दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम होता है।
Comments (0)