आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - अच्छा (HDL) और बुरा (LDL)।
आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - अच्छा (HDL) और बुरा (LDL)। बुरा कोलेस्ट्रॉल (LDL) शरीर के लिए हानिकारक होता है, जो नसों में जमा हो सकता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो यह त्वचा पर भी कुछ लक्षण दिखा सकता है, जिन्हें पहचान कर आप समस्या से बच सकते हैं।
आंखों के आसपास पीले धब्बे
अगर आंखों के आसपास पीले रंग के धब्बे नजर आएं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में "जैंथेलमा" कहा जाता है। यह वसा के जमाव के कारण होता है और इसके साथ आंखों के आसपास छोटे-छोटे दाने भी निकल सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
त्वचा का रंग बदलना
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण त्वचा के रंग में भी बदलाव हो सकता है। इस स्थिति में चेहरा पीला या हल्का काला दिखाई दे सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होने के कारण होता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
त्वचा में खुजली और जलन
बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा में खुजली और जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन भी हो सकती है। यदि आप इन लक्षणों को महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।
सोरायसिस
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में सोरायसिस की समस्या भी हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा बहुत ज्यादा सूखी हो जाती है और स्किन पर रैशेस दिखने लगते हैं।
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा है तो ऊपर बताए गए लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है ताकि आप दिल और अन्य बीमारियों से बच सकें।
Comments (0)