क्या आपका पेट कुछ खाने के बाद फूल जाता है? यदि हां, तो अपने खान-पान पर ध्यान देना शुरू करें। पेट फूलने के लक्षणों में रोजाना खाने के बाद आपकी पैंट में अचानक जकड़न और पेट का अपने सामान्य आकार से दोगुना महसूस होना शामिल है। पेट फूलने के अन्य लक्षणों में पेट में ऐंठन, गैस और डकार शामिल हैं। पेट में ब्लोटिंग की समस्या होने पर भोजन से पौष्टिक तत्वों का अवशोषण सही से नहीं हो पाता है।
Stomach Bloating बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स
- बींस
जिन लोगों को ब्लोटिंग की परेशानी है वो बींस का सेवन करने से परहेज करें। बींस में अधिक मात्रा मे फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो ब्लोटिंग की परेशानी को बढ़ाता है। विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर बींस में अल्फा ग्लैक्टोसाइड नाम की शुगर पाई जाती है जो आंत में बैक्टीरिया की मदद से फर्मेटेशन करने लगती है।
2. मसूर की दाल
मसूर की दाल का सेवन करने से ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ने लगती है। प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और मिनिरल्स से भरपूर मसूर की दाल में फाइबर ज्यादा होता है जो गैस का कारण बनता है। ब्लोटिंग की परेशानी है तो मसूर की दाल से परहेज करें।
3. इन ड्रिंक से करें परहेज
कुछ कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे सोडा और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से परहेज करें। इन ड्रिंक का सेवन करने से पेट फूलने की परेशानी होने लगती है। कार्बोनेटेड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड रहता है जो एक गैस है। ज्यादा इन ड्रिंक का सेवन करने से गैस की परेशानी होने लगती है।
4. फूलगोभी
फूलगोभी का सेवन करने से पेट फूलने की परेशानी बढ़ने लगती है। ये आंत में जाकर अल्फा ग्लैक्टोसाइड कंपाउंड को बनाती है जिससे गैस बनती है। जिन लोगों को पेट फूलने की बीमारी है वो गोभी से परहेज करें।
गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, जरूर जान लें
Comments (0)