World Sleep Day: हर साल 17 मार्च को विश्वभर में 'वर्ल्ड स्लीप डे' मनाया जाता है। इस दिन का प्राथमिक लक्ष्य नींद के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बदलती जीवनशैली और चिंता के कारण आजकल लोग अनिद्रा के शिकार हो रहे हैं, जो कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है।
बेहतर नींद के लिए इन चीजों का करें सेवन (World Sleep Day)
- बादाम
बादाम खाने से नींद की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए सोने से पहले नियमित रूप से बादाम का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, बादाम में हार्मोन मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद की कमी को दूर करता है।
- कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी एक तरह की हर्बल टी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन करते हैं, तो चैन की नींद सो सकते हैं। इस चाय में तनाव को कम करने के गुण पाए जाते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है।
- केला और दूध
अच्छी नींद के लिए केले और दूध का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है। इसमे एक प्रकार का एमीनो एसिड पाया जाता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए सोने से पहले केले और दूध का सेवन कर सकते हैं।
- अखरोट
अखरोट में मौजूद गुण नींद को बढ़ावा देते हैं। अगर आप भी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी मेलाटेनिन हार्मोन पाया जाता है, जो नींद की कमी को दूर करता है।
तला-भुना खाने से नींद में आती है बाधा
सोने से पहले आप क्या खाते हैं, इससे नींद प्रभावित होती है। डिनर में ज्यादा तला-भुना खाने से भी नींद में समस्या (World Sleep Day) हो सकती है। सोने से पहले कैफीन युक्त चीज़ें, चॉकलेट, हाई प्रोटीन फूड आदि खाने से बचना चाहिए।
कमाल के हैं ये 5 हरे फल, बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो जरूर करें इनका सेवन
Comments (0)