Anjeer Side Effects: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। यह पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कैलोरी, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए काफी जरूरी तत्व होते हैं। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद अगर आप गर्मियों के मौसम में अंजीर अधिक मात्रा में खाते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
गर्मियों में अंजीर खाने के साइड इफेक्ट्स (Anjeer Side Effects)
- एलर्जी
कई लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है। तो ऐसे में आपको इस मौसम में अंजीर खाने से बचना चाहिए। एलर्जी के कारण आप पिपल्स की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
- पाचन संबंधी समस्या
गर्मियों में आप ज्यादा अंजीर खाते हैं, तो इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है, इसी वजह से गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में अंजीर खाते हैं, तो इससे पेट में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- आंतों के लिए हानिकारक
गर्मियों में अगर आप ज्यादा मात्रा में अंजीर खाते हैं, तो यह आपके आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आंतों में सूजन हो सकती है। इसिलिए जिन फूड्स की तासीर गर्म होती है, उन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए।
- ब्लीडिंग की समस्या
अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह गर्मियों में आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से रेटिनल ब्लीडिंग और पीरियड के दौरान भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
Read More: कोरोना की पॉजिटिविटी दर में लगाता हो रही गिरावट, पॉजिटिविटी घटकर 1.62 प्रतिशत हुई
Comments (0)