Constipation: गलत खानपान, खराब दिनचर्या, अत्यधिक आराम और फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होती है। इस स्थिति में मल त्यागने में परेशानी होती है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने पर बवासीर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कब्ज (Constipation) की समस्या में लापरवाही न बरतें। डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, रोजाना एक्सरसाइज करें और जंक फूड से परहेज करें। इसके अलावा, कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें।
इसबगोल
इसबगोल पेट के लिए रामबाण दवा है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो वेट लॉस में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही फाइबर कब्ज की समस्या में भी आराम दिलाता है। इसके लिए रोजाना सुबह या रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में राहत मिल सकता है।
त्रिफला
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी परेशानियों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से कब्ज में निजात मिलता है।
काली किशमिश
ऐसा माना जाता है कि काली किशमिश कब्ज के लिए दवा समान है। इसमें अघुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंत को सही से कार्य करने में सहयोग करता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 4-5 किशमिश भिगोकर रख दें। अगली सुबह को काली किशमिश का सेवन करें। इसके अलावा, गुनगुने पानी के साथ भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं।
अजवाइन
कब्ज की समस्या को दूर करने में अजवाइन भी कारगर दवा है। इसके सेवन से पाचन तंत्र सही से काम करता है। साथ ही कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह अजवाइन पानी का सेवन करें। Read more- Health tips: सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं हरी सब्जियां
कैस्टर ऑयल
कब्ज के लिए अरंडी का तेल दवा समान है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में उचित मात्रा में अरंडी तेल मिलाकर सेवन करने से कब्ज में राहत मिलता है। आप चाहे तो चाय या कॉफी में अरंडी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments (0)