वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वाशिंगटन डीसी से लगभग 100 किमी दूर कैलिफोर्निया के नेवार्क शहर में एक मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं|
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार नेवार्क पुलिस सेवा ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मंदिर के प्रवक्ता, भार्गव रावल ने कहा कि ‘मंदिर के नजदीक रहने वाले भक्तों में से एक ने इमारत की बाहरी दीवार पर काली स्याही में हिंदू विरोधी और भारत विरोधी नारे देखे, और स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित किया गया.
खालिस्तान समर्थकों की एक और कायराना हरकत
Comments (0)