ईरान की संसद ने हिजाब से जुड़ा एक विधेयक पारित किया है। इस विधेयक के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने से मना करने वाली महिलाओं व उनका साथ देने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। आपको बता दें कि, ईरान ने यह बड़ा कदम महसा अमीनी की मौत के 1 साल पूरा होने के कुछ समय बाद उठाया है। आपको बता दें कि, अमीनी को इस्लामिक परिधान परंपरा का पालन नहीं करने के आरोप में मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद में अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। वहीं इस बड़ी घटना के विरोध में पूरे देश में कई महीनों तक प्रदर्शन हुए थे।
ईरान की 290 सदस्यीय संसद में 152 सांसद इसके पक्ष में थे। इस विधेयक को अब अंतिम मंजूरी के लिए गार्डियन काउंसिल के पास भेजा जाएगा।
Comments (0)