बीजिंग: अमेरिका को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की धमकी अब सच साबित होने लगी है। जिनपिंग ने पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में बाइडन के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान ताइवान को लेकर धमकी दी थी। उन्होंने ने बाइडन से चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि बीजिंग ताइवान को मुख्य भूमि चीन के साथ फिर से जोड़ देगा। जिनपिंग ने यहां तक कह दिया था कि ताइवान को मुख्य भूमि चीन में शामिल करने का समय अभी तय नहीं किया गया है। इस बयान के खुलासे के बाद से ही ताइवान के नजदीक चीनी नौसेना और वायु सेना की गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने देश के आसपास चार चीनी युद्धपोतों और दो सैन्य विमानों को ट्रैक किया। सिर्फ दिसंबर महीने में चीन ने अब तक ताइवान के आसपास 222 लड़ाकू और बॉम्बर एयरक्राफ्ट और 137 नौसेनिक युद्धपोत भेजे हैं।
ताइवान के नजदीक चीनी युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की मौजूदगी लगातार बढ़ने लगी है।
Comments (0)